ये मत पूंछो कितना ज्यादा टूटा है,
जिसने तोड़ा,उससे ज्यादा टूटा है,
जिससे वादा था संग जीने मरने का,
वो ही मुझसे सबसे ज्यादा रूठा है,
उसकी बातें सुनने में सच लगती है,
शख्स वही तो सबसे ज्यादा झूठा है,
जिसको पहरेदार समझते थे घर का,
उस ताले ने घर को ज्यादा लूटा है,
अपना कहने वालों से बचना यारों,
अपनों ने ही सबसे ज्यादा लूटा है,
