हाँ, मैं वक़्त हूँ, कोई लहजा हूँ,
कभी कहीं ठहरा, कहीं गुजर जाऊँगा।
साथ बैठा हूँ, तो इस कदर आसां न समझ,
कड़वा जाम हूँ, जल्दी से कैसे उतर जाऊँगा।
मेरी मान मेरे नाम पर शर्ते न लगा,
पैदायशी झूठा हूँ, कह कर मुकर जाऊँगा।
इश्क़ में मेरे लिए उसकी नादानी तो समझ,
उसको आज भी लगता है मैं सुधर जाऊँगा।
बिना तनख्वाह की नौकरी है, जज़्बात का पेशा है,
मैं इस दफ्तर से निकला, तो सीधे घर जाऊँगा।।
मेरी हालत पे तरस खा, मुझसे बैठके बातें कर,
ऐसे चलता रहा तो हफ्ते दिनों में मर जाऊँगा।।

