तुम पर पहरा है अपनों का,
सच मे तुम बहुत अकेले लगते हो।
मैं आया हूँ, उस मंजर से,
जो तुम रोज पते पर लिखते हो।
तुम से मिलकर जाना मैंने,
अपनी ही तश्वीरों से तुम, बेहतर दिखते हो।
कितना दर्द जमा कर रखा,
छोटे से उस सीने में,
सुर्ख प्यारी इन आँखों को, रोज भिगाए रखते हो।
मैं आया नहीं, दुख लेने तुमसे
बस बैठ के बातें करनी हैं,
काली वीरां रातों में, जो तुम रोज अकेले करते हो।
वादा है, हर ग़म तेरा, ऐसे ही हम सुन लेंगे
तेरी वो भी दास्ताँ, जो जाहिर करने से डरते हो।
बंद पिंजरों में हो मगर,
तुम आज़ाद परिंदे लगते हो।
तुम पर पहरा है अपनों का,
सच मे तुम बहुत अकेले लगते हो।
अमर_अल्फ़ाज़

