कुछ तय हो रहा है, निगाहों से

यकीन करना मुश्किल है।

हम खुद मर रहे हैं, किसी अदाओं पे,

तेरा हम पे मरना मुश्किल है।।


कोशिश रहे, कि दूरियां बनी रहे,

मिल के फिर बिछड़ना मुश्किल है।

हम जज़्बाती हैं, और तुम जिद्दी,

दोनों का साथ चलना मुश्किल है।।


जो नजरों से शुरू हुआ, और

रूह में उतर गया।

इश्क़ का और घुलना मुश्किल है।

कई रश्मों-रिवाजों का मुझपे पहरा रहता है,

मेरा यूं रोज मिलना मुश्किल है।।


~अमर_अल्फ़ाज़