कितनी औसत सी जिंदगी है हमारी।

तुम मिल नही रहे, कोई और चहिए नही।

किसी अपने ने हमें अपना कहा था, अब

आलम ये है, डरते हैं, कि अपना कहिये नही।

हम किरायेदार है, खैरात में कहीं रहते नही,

जहां जज़्बातों की अदायगी न हो,

खुदा के वास्ते वहाँ रहिये नही।

तुम अपने थे, तो जुल्मोसितम बर्दास्त था,

गैरों की मोहब्बत के लब्ज़ भी सहिये नही।

~अमर_अल्फ़ाज़