हर बार सोचने के बाद कि ये आखिरी है 
जीवन नये परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ता है 
मरने की बात और जीने की आशा के बीच 
एक शख्स जिसका 
सबकुछ हादसे में जा चुका था 
उसे जीवन के लिये तड़पते देखकर 
मृत्यु पर हंसी आई 
एक बार फिर 
जीने पर रोना आया