मैंने पाया कि मेरे हंसने में
मेरे साथ हंस रहा हो कोई
जिसे हंसने के विषय से मतलब नहीं है
मेरे तकलीफों में सांत्वना के शब्द
कोई ना होकर भी कह रहा हो मुझे
सबसे अच्छे दिनों में कोई
थपथपाता हो पीठ मेरी
मेरी असफलताओं में
मेरे साथ बैठकर
मेरा हौसला बढ़ाता हो कोई
मेरी उपलब्धियों पर
सबसे पहले सामने दिख
जाता हो कोई
मां तुम हर क्षण मुझमें हो
तुम्हारी याद ही अब
मेरे लिये
तुम्हारा होना है
