देखो, फिर ये चाँद बिगड़ गया

अब फिर अमावस होगी

फिर अंधियारा पसरेगा

तुमसे कहा था ना,

चाँद से यूं उलझा न करो


बिन कोरी चांदनी अब

कैसे मैं पड़ोस घर

आलन लेने जाऊंगी ?

कैसे बर्तन भांडे होंगे ?

ढ़ोरों को चारा होगा ?

कैसे मुन्ना सोवेगा ?


तुमसे कहा था ना,

चाँद से यूं उलझा न करो

उफ़. पूरा महीना निकल जायेगा

अब उसे मनाते मनाते