तारीखों में नाम वो पाते है
जो ख्वाबों से ज्यादा, हक़ीकत मे जीतें है।
कामयाबी के पैमाने भी बड़े निराले है
सफलता मे सिर्फ अमीरो का नाम सोचते है
पर मजदूर तो दो वक़्त के निवाले को खोजते है।
मेहनत तो चीटी भी करती है
आसमां को छूने को चिड़िया भी उड़ती है
नाम अपना कोई और ही कर जाते है
तारीखों में नाम वो पाते है
जो ख्वाबों से ज्यादा, हक़ीकत मे जीतें है!
