दीदी घर का हर काम करती हैं दीदी बाहर का भी हर काम करती हैं दीदी मेरा भी हर काम करती हैं

दीदी किताबें भी पढ़ती हैं लेकिन - दीदी पढ़ने नहीं जाती

पापा कहते हैं 'बेटियाँ पढ़कर क्या करेगी'

'बेटियाँ पढ़े या न पढ़े मगर बहनें तो पढ़ सकती हैं।' ये मैं कहता हूँ