जो खुद में इन्वेस्ट करते हैं
वही लाइफ में बेस्ट करते हैं
खुद भी खूब परिश्रम करते
दुसरों को भी सजेस्ट करते हैं
जो खुद में इन्वेस्ट करते हैं...
चलते हैं, फिसलते हैं
गिरते हैं तुरंत उठते हैं
गिरकर हर बार संभलते हैं
फिर उठते हैं आगे बढ़ते हैं
टाइम कभी नहीं वेस्ट करते हैं
जो खुद में इन्वेस्ट करते हैं....
सदा हुनर को घिसते हैं
मेहनत की पट्टी पर रगड़ते हैं
इस तरह तीर तैयार करते हैं
अवसर मिलते ही वार करते हैं
भाग्य के दस्तावेज स्वयं टेक्स्ट करते हैं
जो खुद में इन्वेस्ट करते हैं....
— अमन
