तु ही है
तेरी गोद में सिर रखकर
सोना चाहता हूं मैं ।
हो के सबसे जुदा,
सिर्फ़ तेरा ही होना चाहता हूं मैं ।।
बाहों में तेरी सोना चाहता हूँ मैं,
लिपटकर तुझसे रोना चाहता हूं मैं ।।
आंखें खुले तो,
सिर्फ़ तुम्हें ही देखना चाहता हूं मैं ।
तुम्हारी यादों को,
हर जगह लेखना चाहता हूं मैं ।।
तुम्हारी लब्ज़ों की,
खामोशियों को पढ़ना चाहता हूं मैं।
तुम्हारे हाथों में, मेहंदी गढ़ना चाहता हूं मैं ।।
यादों में तेरी,
यू ही रहना चाहता हूं मैं ।
तेरे संग यू ही,
सफर में बेहना चाहता हूं मैं ।।
तेरी गोद में रखकर ,
सोना चाहता हूं मैं।
हो के सबसे जुदा,
सिर्फ तेरा होना चाहता हूं मैं ।।

