वो घूरती सी नज़रें,
जो हमें देखकर जलती हैं,
वो नहीं समझती
हमारे प्रेम को।
वो नहीं जानती हमारी ताक़त,
वो नहीं समझती कि हम प्रेमी हैं —
ज़िद्दी हैं, बाग़ी हैं, विद्रोही हैं।
कि हमने पहले डर को जीता है,
फिर एक-दूसरे को।
वो घूरती नज़रें,
नहीं जानती कि हम
सवालों से नहीं डरते।
हम अपना प्रेम स्वीकारते हैं — सरेआम।
हम बंधनों पर नहीं,
रिश्ते निभाने पर यक़ीन करते हैं।
हम साथ रहना चाहते हैं,
साथ उड़ना चाहते हैं,
पर जुदा नहीं होना चाहते।
