वो घूरती नज़रें,

हमारे सपने नहीं जानतीं,

हमारा लक्ष्य नहीं जानतीं।

उन्हें दिखता है — हमारा आलिंगन करना,

पर उस आलिंगन के पीछे

छिपी भावना नहीं दिखती।

उन्हें हमारा चुम्बन तो दिखता है,

मगर हमारी तड़प नहीं दिखती।


वो घूरती नज़रें,

हमें ओछी दृष्टि से देखती हैं —

वो प्रेम के त्याग और मर्यादा को नहीं देखतीं।