वो घूरती नज़रें,
कहीं भी मिल जाती हैं —
सफ़र में, बाज़ार में, मेले में या अकेले में।
अपनों में, परायों में, और अंजानों में भी।
बस पूछती हैं एक ही सवाल —
हम ऐसे क्यों हैं?
इतने निडर, इतने बेफ़िक्र, इतने लापरवाह,
और इतने हिम्मती कैसे हैं?
वो घूरती नज़रें,
जो प्रेम को नहीं जानती,
जानना चाहती भी नहीं।
वो मिलन का मतलब बस
वासना से समझती हैं।
पर प्रेम तो पवित्र होता है,
वो यह क्यों नहीं मानती?
कि प्रेम में पहले मन मिलते हैं,
फिर कहीं जाकर तन का मिलन होता है।
इसमें तन से पहले
मन का मिलना ज़रूरी होता है।
