मिट जाएँगे हम, नाम भी मिट जाएगा,
पर हमारा इश्क़ क़यामत तक गाया जाएगा।
लैला-मजनूं, मिर्ज़ा-साहिबा, सोहनी-महीवाल,
सभी के साथ हमारा नाम लिया जाएगा।
मिटा दो वो मिसालें, जिनमें इश्क़ अधूरा है,
हमसे मिलो, हमारा इश्क़ ज़िंदा है, पूरा है।
वो कमज़ोर थे जिन्होंने मिलन को मौत माँगी थी,
हम जी रहे हैं और हमारा हर ख्वाब भी पूरा है।

