ठंडा है मीठा है थोड़ा सा गाढ़ा है 

पर मेरे घर तक आता है नलके का पानी

 

जब भी दिल चाहे प्यास बुझाता है 

ठंडक दे जाता है नलके का पानी 


जब से घर आया है सबको लुभाया है 

हिम्मत बढ़ाया है नलके का पानी


पूरे मोहल्ले में बस अपना हीं घर है 

जिसमे हमारा एक खुद का जो नल है 


नज़रों में सबके इज्जत बढ़ाता है 

सम्मान दिलाता है नलके का पानी


कतार में लगाना अब किस्सा नहीं है 

हमारी दिनचर्या का अब हिस्सा नहीं है 


हमारा बहुत हीं समय ये बचाता है 

शान सिखाता है नलके का पानी