ना तुझे पाने की खुशी, ना तुझे खोने का ग़म
मिल जाए तो मोहब्बत, ना मिले तो कहानी है
ना आँखों में आँसू और ना चेहरे पर पानी
बेचैन मोहब्बत में, बदनाम जवानी है
ना तेरे साथ की चाहत, ना तेरे जुदाई की ख़्वाहिश
जो साथ रहे तो मंज़िल हो ना हो तो सफर सुहानी है
ना तेरे आने की आस, ना तुझे पाने की तलब
जैसे है हम, वैसे हीं अपनी कहानी है
ना तेरे होने से फूल खिलेंगे, ना तेरे खोने से बाग उजड़ेंगे
ये मिजाज तो मौसम के है, अपने वक़्त में ही सवरेंगे
ना तू खुशियाँ लेकर आया था, ना तू ग़म देकर जाएगा
वक़्त है तेरे पहले भी कटता था, तेरे बाद भी गुजर जाएगा
ना तूने हँसी दी हमें, ना तू रुला रुला हीं सका हमको
दिल का क्या है? आज ग़मज़दा है, कल खुशनुमा हो जायेगा

