आज गाँव से पाति आई, मां के चरणों की मिट्टी लायी

वैसे तो ये बस धूल है लेकिन, इसमे अपनों की महक समाई

पाति में सबके हिस्से है, सबके अपने-अपने किस्से है

कहीं प्रेम है, कहीं वात्सल्य है, और पिता के दर्द छिपे है

 

जैसे-जैसे पाति खुलती, याद सभी की साथ में चलती

सब के मन की बात है उसमे, शब्द भाव में है घुल जाती

लिफ़ाफ़े पर नाम मेरा है, अंदर सारा हाल लिखा है

क्युं परदेशी मैं बन बैठा हूँ, सभी के मन को ये खलता है