अब उनके घर तक जाकर, अपना घर बचाना होगा,
क्या कर सकते हैं हम, दुनिया को यह दिखलाना होगा।
समय नहीं है यह आपसी कलह करते रहने का,
वक़्त आ गया है, एकजुट होकर जवाब देने का।
वो न समझें, रक्त हमारा जमकर बर्फ बना गया है,
ज़िंदा हैं हम, लड़ सकते हैं — उनको यह सन्देश देना है।

