समय नहीं है यह आपसी कलह करते रहने का,
वक़्त आ गया है, एकजुट होकर जवाब देने का।
वो न समझें, रक्त हमारा जमकर बर्फ बना गया है,
ज़िंदा हैं हम, लड़ सकते हैं — उनको यह सन्देश देना है।
उस अबला के आँसू सूखने के पहले यह करना है,
राख चिता की ठंडी होने के पहले हमें लड़ना है।
..................

