बात यहीं खत्म होती तो और बात थी
यहाँ तो हर बात में नई बात निकल आती है
यूँ लगता है जैसे कि ये कोई बरगद का पेड़ है
जहां से भी खोदो एक नई साख निकल आती है
उलझने ऐसी है कि कोई छोड़ मिलती ही नहीं
एक को खींचो तो संग मे दो चार चली आती है
खुला है माँझा पड़े है बिखरे कई तार यहाँ
खुले छत पर जैसे कोई पडी जाल नजर आती है
कही थी जो बात तुमने जो बर्फी में लपेटे हमको
परत जो उतरी नीम कि बौछार नजर आती है
बड़ा सोचकर पड़ता है नज़र करना लफ्जों को
ज़ुबां से फिसलकर जो निकली तो गुनहगार नज़र आती है
