हमें लगता है जैसे हमने

सारा संसार घूम लिया,

उछल कर आसमान चूम लिया।

मगर जब सच से सामना होता है,

हकीकत से नज़रें मिलती हैं,

तब एहसास होता है कि

सब कुछ एक मिथक जैसा है।


तब एक ही झटके में जैसे

अपना सपना टूट जाता है,

और हमारी आखिरी छलांग

अधूरी रह जाती है।

उसे ज़मीन नहीं मिलती,

बस एक झलक ही मिलती है

उस सुंदर संसार की, जो

हमारी सोच और पहुँच से कोसों दूर है।