हम सब कुएँ के मेंढक हैं,
अपनी सीमा में बँधे हुए।
हमें बँधा रहना अच्छा लगता है,
यह झूठा संसार सच्चा लगता है।
हमें प्यारी है हमारी घिरी दुनिया,
जहाँ चारों ओर से हमारी ही
आवाज़ प्रतिध्वनित होकर
दीवारों से टकराकर
चारों दिशाओं से लौटकर
वापस हम तक आती है।
हम सब कुएँ के मेंढक हैं,
अपनी सीमा में बँधे हुए।
हमें बँधा रहना अच्छा लगता है,
यह झूठा संसार सच्चा लगता है।
हमें प्यारी है हमारी घिरी दुनिया,
जहाँ चारों ओर से हमारी ही
आवाज़ प्रतिध्वनित होकर
दीवारों से टकराकर
चारों दिशाओं से लौटकर
वापस हम तक आती है।