एक ही सत्य है, "मैं"


कण-कण में मैं ,

रज़-रज़ में मैं ,

उत्थान, पतन

और निर्माण भी मैं।

यश भी मै

सम्मान भी मैं

सिर पर चढ जाऊँ

तो अभिमान भी मैं

तुम जितना

मुझको सिमरोगे,

तुम उतना ही

मुझमें उतरोगे।


एक ही सत्य है, "मैं"


शब्द भी मैं,

संगीत भी मैं,

जीवन का मधुमय

गीत भी मैं।

सूक्ष्म भी मैं,

विशाल भी मैं,

सुई भी मैं,

तलवार भी मैं।

तेरा तन भी मैं,

तेरा मन भी मैं,

अस्तित्व भी मैं,

व्यक्तित्व भी मैं।

तुम मुझको छोड़

नहीं सकते,

मुँह मुझसे मोड़

नहीं सकते।