एक ही सत्य है, "मैं"
तेरा सत्य भी मैं,
तेरा भ्रम भी मैं,
तेरा योग भी मैं,
तेरा भोग भी मैं।
तेरा रोग भी मैं
तेरा उपचार भी मैं
अस्थि-मज्जा
साकार भी मैं
सिरा में दौडता
रक्त भी मैंं
आती-जाती हर
श्वांस भी मैं
तेरे रग-रग में
हूँ समाहित मैं
तू पार न
मुझसे पाएगा,
इस द्वंद में
मारा जाएगा।
एक ही सत्य है, "मैं"

