खनक थी चूड़ियों में जो, झनक थी पायलों में जो
बिना श्रृंगार के लगती थी सादगी, चांद सी थी जो
मगर अब दाग जो है लगा उस कोरे से दामन पर
चुनर धानी सी थी जो तेरी अभी कुछ और निकली है
ये तेरा ही तो कहना था कि तू एक दिन छोड़ जाएगी
रहूंगा मैं बिलखता एक दिन और तू दिल तोड़ जाएगी
यही एक सच हुआ साबित, बाकी सब कुछ कहानी थी
तू झूठी ही रही हरदम, बस इस दफा कुछ और निकली है

