कभी किसी के बहकावे में न रहना,
तू इश्क़ में रहना, पर गुमान में न रहना।
दिल से दिल तक का सफ़र आसान नहीं,
तू उम्र भर इस सफ़र में न रहना।
कट जाए ये सफ़र, तो ही ग़नीमत है,
ज़िंदा रहने की दौड़ में मरते न रहना।
साथ दिन-दो दिन का है हमारा,
उम्र भर के भरोसे में न रहना।
