मैं मंदिर जाया करता था, चालीसा गया करता था

बस अपने ही इष्ट के पैरों पर, मैं शीष झुकाया करता था


वो सज़्दे गाया करती थी, दर्गे को जाया करती थी

अपने नज़मों मे रोज़ सवेरे अज़ान लगाया करती थी


मैंने देखा बस उसकी आंखो को, बस सुनता था उसकी बातों को

जो रूह हिजाब के पीछे थी, महसूस किया उसके एहसासों को


नज़रों ने दिल को भेद दिया, एक दूजे को हमने देख लिया

“तीलक” “बुर्के” को क्या मालूम उसने गला धर्मका घोंट दिया


मैं मंदिर जाना भूल गया, वो सज़्दे करना भूल गयी

जिस मोड़ पर दोनों मिलते थे, बस बात वहीं से फैल गयी


दिल की धड़कन कुछ और बढ़ी, जरा इश्क़ ख़ुमारी और चढ़ी

दिल दोनों खोए बैठे थे, जितना रोका सर और चढ़ी


यारों ने हमको खूब कहा, दोनों ने ताना खूब सहा

दिल के हाथों मजबू रथे युं, हम अड़े रहे दिल अड़ा रहा


कुछ लोग जो हमसे जलते थे, हमे देख के हाथ जो मलते थे

हमने उनको ललकारा था, जो खुदको मसीहा कहते थे


हमें किसी धर्म से बैर नहीं, कोई भी हमसे गैर नहीं

हर कौम पर है विश्वाश हमें , पर बरबोलों की खैर नहीं


जो हमको घेरे रहते है, वो घोर अंधेरे रहते है

बस अपनी ज़िद की चक्की मे, हम सबको पिसते रहते है


आन-बान की बात रही, यहाँ जाति की बात सही

मज़हब से ऊपर जो बोले, इंसान की है औकात नहीं


बस सोच-सोच का फर्क है, ये दुनिया को बस हर्ज़ है ये

मजहब से उनका काम नहीं, बस झूठी शान का तर्ज़ है ये


तु दूर सही पर दूर नहीं, ना मिलने को मजबूर नहीं

क्या फर्क़ है दो जहानों मे, ना यहाँ कहीं तो वहाँ सही


हम मिल जाएंगे पक्का है, न प्रेम का धागा कच्चा है

दिल की राहों को मोर सके, किसका इरादा इतना पक्का है


हमने कोड़े भी खाए है, पत्थर खाके मुसकाए है

जब प्राण पखेरू निकले थे, हाथ थामे जान गवाएँ है


अपना मरना कुछ खास नहीं अपने मन मे अवसाद नहीं

अमर प्रेम की गाथा मे हमने भी नाम लिखाए है