शिष्टाचार ही मिलता है, पागलपन नहीं मिलता
गैरों की बोली में अपनापन नहीं मिलता
अपनी भाषा माँ के आँचल, याद हमेशा आती है
द्वेष, क्रोध, विलाप हो जितना, हर भाव बता कर जाती है
पर भाषा के बल पर चाहे समृद्ध जितने भी हो जाओ
पर वहाँ पर डटे रहने की दृढ़ता अपनी भाषा से ही पाओ
किराए के मकान में कभी आँगन नहीं मिलता
गैरों की बोली में अपनापन नहीं मिलता

