मैं भी जी रहा हूँ

इस मुरझाई हुई फूलों के बीच,

यह काले से पानी में तैरते हुए

हरे पत्तों के जैसा। नदी में तैरते किसी

नाव की तरह मैं भी 

डूबा नहीं हूं अब तक।

हज़ारो ज़िंदा लाशो के बीच,

मैं भी जी रहा हूं, एक उम्मीद को लेकर। 


टूटने के बाद, फिर से हौसला रखने वाले 

उन तमन्नाओ की तरह, और

निराश बैठे एक पिता भी जैसे

फिरसे उठ कर हाथ थाम लेते है,

मैं भी जी रहा हूं―

उस पिता की तरह।।