बेशक तकरार थे

हां हम ही तो कसूरवार थे

उस टूटे हुए रिश्तों के

बस हम ही जिम्मेवार थे

तुम तो बेखबर थी न

केवल हम ही जिम्मेदार थे

इस बेरुखी से कौन

इम्तिहान लेता है

यूं खुद को राख कर

 कौन समेटता है।

अकेले छोड़ कर

बेआबरू कर गई

तेरे दूर जाने से

मेरे अंदर की जज़्बात मर गई

वो छिपते छिपाते मुलाकातों की

बातें उन सर्द रातों की

पीरोएंगे तेरे यादों को

अपने शब्दों के मेले में

अगर मान जाती तुम

तो यूं ना रोते हम अकेले में

    ~ अमन