हां संघर्ष जरूरी है

मगर जरूरत नहीं

खुद के आत्मचिंतन को

इम्तिहान मजबूरी है

किन्तु इम्तिहान से

प्रतिभा की परख हो जाए

ये जरूरी नहीं

बस मेहनत करने से हर

कोई सफल हो जाए

ये भी जरूरी नहीं

कर्म पथ पे चलना

ही जिंदगी के वसूल हो

हां मगर इससे मंजिल मिल जाए

ये जरूरी नहीं

तय मानक पे सब चलते है

कभी भटक कर भी देखो

लेकिन फिर भी तुम्हे 

वो खुशी मिल जाय

ये जरूरी नहीं।

  ~ अमन