लोग इतने सच्चे होते तो

अदालतों में गीता की कसम

खाकर झूठ नहीं बोलते 

और नाही महखानों में सत्य स्वीकारते।


सच और झूठ का ऐसा भ्रम है

कि आंख दिखाकर बोले उसकी बात सत्य

और जो आंख न मिला सके वो असत्य

दुनिया का अजीब सा है ये रहस्य।


अगर आंखों और चेहरों से सच्चाई दिखती

तो लोग नक़ाब भी न पहनते

और मुस्कुराहट किसी की खुशी दिखाती

तो हमेशा मुस्कुराने वाले कभी न मरते।


बनावटी भगवान है भरे पड़े

जो सच झूठ का फैसला कर देते है खड़े-खड़े

अपनी झूठी शोहरत बच जाए कैसे भी बस

चाहे कोई इंसान जिये या मरे।

      ~ अमन