नशा इश्क़ का

चढ़ा है ऐसा इश्क़ का फितूर

हो गया प्यार, क्या करे हुज़ूर

छा गया है तुम्हारा सुरूर

इसमें मेरा क्या कसूर।


उसके मुस्कुराने बस से

महक जाता है मेरा तस्सवुर

नज़र मिलते ही उनसे

हो गए हम चस्म-ए-बद्दूर।


ये तो शुरुआत है

अभी तो बाकी मुलाकात है

झलकियां मिली तो नासाज हो गए हम

अभी तो बाकी पूरी बरसात है।


गर्दिश में है सितारे फिर भी

यूं न बिछड़ने देंगे

मिली हो दशकों बाद 

यूं ही न फिसलने देंगे।


सरेआम प्यार का इज़हार होगा

आस है, इकरार भी होगा

सारा शहर देखेगा ये मुशायरा हमारा

कैसे एक आशिक़ का दीदार होगा।

   ~अमन