हां साहब मेरा भी था वहीं कसूर,

गया था कमाने घर से दूर,

लो आ गए हम फिर होकर मजबूर,

हमही है वो रास्ते पे मजदूर


बनाने गए थे शहर के इमारतें,

छोड़कर अपने मिट्टी के रियासते,

सजाने गए थे उनके शहर को, 

छोड़कर अपने नदी नहर को


क्या मिला? वहां जाकर,

दो वक़्त की रोटी न दी किसी ने,

अपने हाथो से बसाय हुए शहर में,

कोई तो साथ दे इस महामारी के कहर में


घबरा मत फिर आऊंगा तेरे शहर में

फिर बनाऊंगा तेरे मकान

सुन लो ओ बनावटी हुज़ूर

आएंगे फिर बनकर हम मजदूर


              ~अमन प्रताप सिंह