मगरूर घरों में मगरुर लोग
हम से दूर दूर लोग
हिसाब हिसाब का किस्सा है
किस्से से मशहूर लोग
अपनी तकलीफों का अंबार लिए 
पॉकेट में सरकार लिए
दरवाजे पे खड़े दरकार लिए
पुराने अखबारों के हुज़ूर लोग
कदम कदम पे लूट गए
घर बार सब छूट गए
आंखों को मिली तस्वीर तकदीर की
दाग़दार तस्वीर में फितूर लोग
क्या अता करेंगे हर्जाना
कहा उसके घर मत जाना
ठोकरों ने कहां रास्ता रोका है
रास्तों को अंगूठा दिखाते 
नशे में चूर चूर लोग

~अमन