रखने को हुज़ूर दिल
चीज थोड़े ही है
खेलते रहे है इससे
हम बदतमीज थोड़े ही है..
संभल कर संभलना
हमें कोई सिखाए
गिरने से पहले कोई
नज़र तो मिलाए..
सब को शिकायत है हमसे
कोई बताने तो आए
हम तो जो थे वही है
अब ये कैसे समझाए
हम हथेली में दिल रखे है
कोई ले तो जाए
इक उदासी है दबी सी अंदर
कोई मुस्कुराते हुए गले तो लगाए..
