घबराओ नहीं हम तुम्हारे पास है करीब नहीं

समय खराब है मेरा नसीब नहीं

हजार बार विनती की पर, जवाब नहीं

हां हम बुरे है मगर, तहजीब मेरा बुरा नहीं


तुम तो वाक़िफ हो, इस बर्ताव से

तुम क्यूं परेशान हो, इस स्वभाव से

थोड़े कड़वे हो गए है,तेरे अभाव से

लौट आ, बचा लेंगे तुम्हे अनजाने बहाव से


ये जो तुम्हारे महंगे महंगे है फरमाइश 

कौन करता है ये नुमाइश?

यूं हमे आजमा रही हो गैरो की तरह

कौन पूरे करेगा ये सारे ख्वाइश?


अरे रूठने के बाद मानना होता है

क्यों टूटे रिश्ते ये जानना होता है

कोताहल मन से, भीगे नयन से, बेचैन तन

से पुकार रहा हूं 

वापस आना तय है, ये जान रहा हूं

      ~अमन