अतरंग धरों से बना हूं
रेत के मकां पे खड़ा हूं
आते जाते है बहुत गिराने
मालूम नहीं मगर उन्हें
ख़ुद से ज्यादा खुदा से लड़ा हूं
ये अंदर जो उनके,
खौफ़ है मेरा
हमनें नहीं बनाया है
यकीं है लेकिन उन्हें
ये तूफ़ान शांत
रहने ना आया है
इन बवंडरों के सामने भी अड़ा हूं
हां खुद से ज्यादा खुदा से लड़ा हूं
~अमन


