कुछ कमाल करने को कमाल होना पड़ता

इक चाह थी जिंदगी की कामयाब हो जाए

मगर कामयाब होने के लिए भी कमाल होना पड़ता है...


इस दौड़ती भागती ज़िंदगी में कोई शांतचित हो जाए

कैसे बेचैन सी पड़ी दुनिया में कोई परम हित हो जाए..


बड़े बेसब्री से आए थे की आएंगे और कमाल कर जाएंगे

लेकिन आकर ठहर जाना ही कमाल था...

छिनने की नहीं पाने की कोशिश कीजिए लेकिन कीजिए

क्योंकि जाते वक्त ना पाने से ज्यादा, कोशिश ना करने का मलाल था...


तख्त बदल दीजिए, 

ताज़ बदल दीजिए

अपने जीने का

अंदाज़ बदल दीजिए

मगर जो वहां आंखों में सपने लिए 

हुए इंतज़ार में है

उनके लिए अपने जज़्बात 

न बदल लीजिए...