कहे तो क्या कहे

इन डरे हुए वजीरों को

सरकार की उजड़ती तस्वीरों को

हत्यारे को बचाते मुंबई के 

तथाकथित वीरों को

कहे तो क्या कहे


कितना हमे मजबूर किया

शहर से निकाल के मजबूर किया

भूखे पेट सड़कों पे भटकने को मजबूर किया

सिंघम को गीदड़ कहने पे मजबूर किया

खाकी को खाकी से लड़ने को मजबूर किया

कहे तो क्या कहे


बचा लो, किस्मत तुम भी आजमा लो

ताकत अपनी तुम भी जरा दिखा लो

बचा सकते हो तो बचा लो

साम दाम दंड भेद सब तुम अपना लो

सबूत मिटाना चाहते हो, मिटा लो


ये हाथ का मुहर, कैसे मिटाओगे

तिवारी का तेवर कैसे मीटाओगे

पर्दा उठेगा, रहस्य खुलेगा

आगे का, पीछे का सब दरवाजा टूटेगा

तब तक भगा सकते हो तो भाग लो

बचा सकते हो तो बचा लो

~अमन