इस बार का सावन कुछ यूं होगा
की बरसेगी रात भर लेकिन कोई आरज़ू न होगा
मौसम सुहाने होंगे, लेकिन कोई ज़ुस्तज़ू न होगा
दिखेगा हर ओर बहार, लेकिन किसी से रूबरू न होगा
हां इस बार का सावन कुछ यूं होगा
महादेव आएंगे अपने तपस्थली पे
लेकिन हम मिल न पाएंगे
गूंज होगी हर तरफ बोलबम की
लेकिन हम सुन न पाएंगे
हां इस बार का सावन कुछ यूं होगा
ना जल चढ़ेंगे, ना बेलपत्र सजेंगे
भोले भी भांग धतुर के स्वाद को तड़पेंगे
मंदिरे भक्तों का इंतज़ार करेंगे
और हम भक्त महादेव के याद में खोए रहेंगे
हां इस बार का सावन कुछ यूं होगा
सज कर, संवर कर कौन सहेगा सोमवार
बिना मत्था टेके कौन अर्चना करेगा इस बार
बिना हाथों से शिवलिंग पे कनेर चढ़ाएं
कैसे रहेंगे इस बार
हां इस बार का सावन यूं होगा
वो भी तरसेंगे , हम भी तरसेंगे
बदरे घूमेंगे आसमां में
पर हम न झूमेंगे
हरे चूड़ियां खनकेंगे उनके
फिर भी उनके क्षीर-स्वर न सुनेंगे
तुम्हारे बहाने मिलते थे उनसे
अबकी सजन से भी न मिलेंगे
हां इस बार का सावन कुछ यूं होगा।
~अमन
