साहेब अभी इंतकाम में है
हर अधिकारी उनका, काम में है
अभी गुस्सा का गुब्बारा फूटा नहीं है
हम भी सबके साथ जाम में है
सुनने को राजी नहीं हो
तो सुनाएंगे चीख चीख कर
जुबां बंद कर सकते हो, कर दो
याद रखना तुम भी किसी की लगाम में हो
मिल गई हो फुरसत डंडे भांजने से
तो दिखाएंगे दाग जो लगे है बदन पर
हिसाब रखेंगे तुम्हारी कयामत के
तुम हर वक्त दिमाग में हो
अभी हारे नहीं है हम
तुम भी जीते नहीं हो
थोड़ा थोड़ा संभला करो अब
तुम्हारे कारनामों को घंटी अलार्म में है...
~अमन

