सारे गम मिटा के , हो जाओ सब रंगीन
ज़िंदगी हो जाए सबकी गम विहीन
बाटों खुशी , दुआएं करो सबके लिए
दुश्मन भी रहें खुशी में लीन...
लड़ - लड़ के क्या मिलेगा
रंग बदलो तो रंग मिलेगा
सबसे वफ़ा , सबसे जफा करो
मुहब्बत है तो हर दफां करो..
गुलाल जैसा चिकना सोच हो
ताकि सारे रोड़े जिंदगी के फिसल जाए
जुबां शहद सी मीठी हो
ताकि सारे मुश्किलें यूंही निकल जाए...
दिल को मासूम बनाओ
थोड़ा तो लचीलापन दिखाओ
मायूस चेहरे पे गुलाल तो लगाओ
होली है , रंगों वाला हुरदंग तो मचाओ


