जुदा होने से
खता होने से
तुम्हारे इश्क़ में होने से
हमारे इश्क़ में रोने से
क्या रंग बदलेगा..
आज से आज़ाद हो तुम
तो क्या आबाद हो तुम
जाने किस कदर चाहा है
हमे बर्बाद करने में बर्बाद हो तुम
अंधे होकर प्यार करना
सारे जहां से तकरार करना
फिर भी गिले शिकवे है
तो क्या ही यार प्यार करना..
ज़िद के रिश्ते को रूखसत करते है
हां , तुम्हें खोने से भले डरते है
कामयाब होंगे तो मिलेंगे तुमसे
मगर हां, हम तुमसे मुहब्बत करते है
