सबका पल दो पल का है

हमारा सफर भी कुछ पल का है...

खुश रहने की गुंजाइश बाकी है अभी

नाखुश रहने का कारण भी दो पल का है...


किसकी खुशी में कौन खुश होगा

बारी बारी से सबका जुलुश होगा

हमारे तुम्हारे झगड़ो से क्या होगा

बस ये रंगीन मौसम मायूस होगा..


चलते सड़क पे कब हादसा हो जाए

शांत मन से कोई निदान ढूंढा जाए

जमाने के डर से , रिश्ते क्यों बिखेरे जाए

जब सब साथ है तो, इक दूसरे को जोड़ा जाए...