ये क्या घड़ी आई है

हम पर तुम पर, मौत की परछाईं है..


सब साथ होकर भी साथ नहीं है

कुछ दवाईयों के साथ बस तन्हाई है..


अभी फिलहाल जिंदगी का मक़सद बदल गया है

कुछ महीने बच जाए, इक यही दुहाई है...


हां अभी भी कुछ गिद्धों का मन भड़ा नहीं है

सब्र करो थोड़ा, होनी तुम्हारी भी इससे लड़ाई है..


हाथ जोड़े खड़े है सब, अब बस भी कर ऐ खुदा

बख्श दे , ऐसी क्या हमसे रुसवाई है..


छुप जाओ अपने घरों में सब 

ना पैसा ना हैसियत, कुछ काम न आई है..