चोट लगती है
हां जब कोई अपना हाथ छोड़ दे
अच्छे खासे रिश्ते तोड़ दे
तो चोट लगती है..
अकेला इंसान क्या मोलभाव करेगा
चले थे साथ, फिर क्यों अलगाव सहेगा
जब तूफानें टकराएंगी
घबराहट में कदम लड़खाएंगे
तो वो छूटा हुआ साथी ही टकराव सहेगा
और तुम फिर भी उसे अपना ना सको
तो चोट लगती है..
धीरे से दरवाजें पर
दिल के सन्नाटे पर
सब छोड़ आ जाए
तुम्हारे बुलाने पर
फिर भी तुम नहीं गए
उसके जनाजें पर
तो चोट लगती है...
