टूटे फूटे खंडहरों की दीवारें ख़ामोश है

नई बनी इमारतें आवाज कर रही है

जिनका ईंट ईंट कितने बारिश पी चुका है

उनके सामने नई कांच की दीवारें ख़ुद पे 

नाज़ कर रही है..


हाथ से बने घर अब नापसंद है

मशीन से बने मकां में रहना अब आनंद है

अकेले अकेले अब सब रहना चाहते है बस

जो पूरे काफ़िले संभाले रहे ताउम्र भर

अब वो भी कहां किसी को पसंद है..


चार जन भी ना साथ रह पाते है 

वो भी खुश रहने का तरकीब बताते है

खंड खंड बांट दिया जिन्होंने भगवान को

वो भी जीने का सलीका सिखाते है.


कुछ गुस्ताख़ी हुई हो तो माफ़ कर दीजिए हुज़ूर

सबको बांध रखे इक डोर से, यही था उनका कुसूर

शायद संस्कार का जो लेप लगाया था, 

उसमे कहीं मिलावट हो गई

कहीं तो कुछ गड़बड़ हुई तभी हो गए आप इतने क्रूर...